रायपुर (वीएनएस)। सालेम इंग्लिश स्कूल में 25 जुलाई को ग्रीन डे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
ग्रीन डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने "जंगल बचाओ, पौधे बचाओ" और "हर घर एक पेड़" थीम पर अपनी-अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों को "आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाएं, अपने वातावरण को स्वच्छ बनाएं" जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।
कार्यक्रम में राइट रेव्ह. श्रीमती सुषमा कुमार (बिशप, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ एवं चेयरमेन, CDBE), श्री नितिन लॉरेंस (वाइस चेयरमेन, CDBE एवं सचिव, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़), श्री जयदीप रॉबिन्सन (सचिव, CDBE), दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्री जॉन राजेश पॉल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
अंत में प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस एवं अतिथियों ने सभी कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों की रचनात्मक सजावट और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सी. बोर्ड की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती के. के. सिंह भी मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया
जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...
फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार प्रकरण), गरियाबंद की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने नाबालिग बालिका के साथ मा
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन आगामी 15 अगस्त को किया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरस...