प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

Posted On:- 2026-07-27




काउन्सलिंग 05 अगस्त तक

कोण्डागांव, (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वी में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/  पर काउन्सलिंग हेतु छात्र/छात्राओं की सूची एवं तिथि जारी कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 तक सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार छात्र/छात्राओं को निर्धारित काउन्सलिंग तिथि तक अनिवार्य दस्तावेज लेकर काउन्सलिंग स्थल में उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में कक्षा 08वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, प्रधानपाठक या प्राचार्य द्वारा जारी (कक्षा 08वीं में अध्ययनरत् होने का) सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडित प्रमाण पत्र, राशि रूपये 10/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अन्तर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउन्सलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल या शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

काउन्सलिंग पश्चात् संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता हाने पर 03 दिवस के भीतर अनिवार्यत जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्...

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...


thumb

कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...