राज्य खेल अलंकृत पुरस्कार : मुख्यमंत्री ट्रॉफी एवं डाइट मनी वर्ष 6 के लिए आवेदन

Posted On:- 2026-07-27




छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, उत्कृष्ट प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक राज्य खेल अलंकृत पुरस्कार, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नकद राशि, प्रेरणा निधि तथा खेलवृत्ति (डाइट मनी) वर्ष 2025–26 हेतु आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

कोंडागांव, (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, उत्कृष्ट प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक राज्य खेल अलंकृत पुरस्कार, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नकद राशि, प्रेरणा निधि तथा खेलवृत्ति (डाइट मनी) वर्ष 2025–26 हेतु आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।

इस योजना के तहत राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक नगद पुरस्कार राशि की व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत वरिष्ठ वर्ग के उन खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए की नगद राशि के साथ शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीता हो या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ लाख रुपए की राशि के साथ शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के तहत डेढ़ लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त विगत पाँच वर्षों में चार बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपए की राशि के साथ शहीद पंकज विक्रम सम्मान तथा 55 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन खेल हस्तियों को शहीद विनोद चौबे सम्मान के साथ 25 हजार रुपए दिया जाएगा जिन्होंने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं।

दलगत खेलों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी की घोषणा भी की गई है, जिसमें ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, ब्लेजर और टाई के साथ-साथ चार सदस्यों तक के दल को सीनियर वर्ग में 2 लाख रुपए व जूनियर वर्ग में 1 लाख रुपए तथा चार से अधिक सदस्यों वाली टीमों को सीनियर वर्ग में 5 लाख रुपए और जूनियर वर्ग में 3 लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

खिलाड़ियों के खान-पान और दैनिक प्रोत्साहन हेतु खेलवृत्ति (डाइट मनी) और प्रेरणा निधि का भी प्रावधान रखा गया है। डाइट मनी के लिए 19 वर्ष तक की आयु के वे खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। प्रेरणा निधि के लिए खिलाड़ी 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य अर्जित अपनी उपलब्धियों के आधार पर आवेदन जमा कर सकते हैं।

सभी पुरस्कारों और प्रोत्साहन योजनाओं के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए आवेदन केवल खेल संघों की अनुशंसा के साथ ही स्वीकार्य होंगे। हालाँकि, यदि किसी खिलाड़ी की उपलब्धि तुलनात्मक रूप से अधिक है लेकिन खेल संघ द्वारा उसकी अनुशंसा नहीं की गई है, तो वह खिलाड़ी 05 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोंडागांव में अपना व्यक्तिगत विवरण सीधे जमा कर सकता है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्...

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...


thumb

कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...