उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली किसान की तस्वीर

Posted On:- 2026-07-27




मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में हुई छह लाख रुपये की आय

बीजापुर (वीएनएस)। जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और शासकीय योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को लाभकारी बनाया है। पहले वे धान की खेती के अलावा शेष भूमि पर कोई अन्य फसल नहीं लेते थे। आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर मिर्च की खेती एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शुरुआत में मिर्च की खेती में लागत अधिक और लाभ कम होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मल्चिंग तकनीक अपनाने की सलाह दी। विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन ( National Horticulture Mission ) योजना के अंतर्गत ₹32,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई, जिससे उन्होंने मल्चिंग शीट का उपयोग कर मिर्च की खेती शुरू की।

मल्चिंग तकनीक अपनाने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्ष 2026 में किसान एर्रागोला राजेन्द्र को लगभग 30 क्विंटल मिर्च का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें करीब 6 लाख रुपये की आय हुई।

किसान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और शासकीय सहायता से उनकी खेती अधिक लाभकारी बनी है। उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने की अपील की।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्...

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...


thumb

कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...