सारंगढ़ बिलाईगढ़, (वीएनएस)। सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने मीडिया में प्रकाशित खबर पर अपना पक्ष रखते हुए विभागीय कार्य के संबंध में जानकारी दी कि, सरिया तहसील के अधीन ग्राम बोन्दा, कटंगपाली, खोखेपुर में कोटवार की नियुक्ति नियमानुसार कोटवार भर्ती नियम के आधार पर किया गया है। ग्राम बोन्दा में नियुक्त कोटवार के पूर्वज के कोटवार होने के आधार पर किया गया है। नियुक्त कोटवार के पिता हलधर, दादा चमरा और परदादा कुलधर ग्राम बोन्दा के कोटवार रह चुके हैं। इसी प्रकार कटंगपाली के कोटवार द्वारा सरकारी कोटवारी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग नियम विरुद्ध कराया गया, जिसके आधार पर कोटवार सेवा समाप्त (बर्खास्त) किया गया है, जिनके अपील प्रकरण उच्चतर कोर्ट में विचाराधीन है। तहसीलदार ने कहा है कि, यदि किसी प्रकरण में किसी व्यक्ति को आपत्ति है तो उसके विरुद्ध अपील कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...
ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...
कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...
जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...