नशा मुक्त युवा 'विकसित भारत' सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

Posted On:- 2026-07-27




जशपुरनगर (वीएनएस)। मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से एम.एल.बी. कन्या विद्यालय, जशपुर एवं संकल्प स्कूल, जशपुर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश पतनवार  एवं विशिष्ट अतिथि शासकीय राम भजन राम एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत,  संकेत मित्तल उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील निर्माण एवं शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य, एन.ई.एस. महाविद्यालय ने युवाओं से केवल नशे से ही नहीं, बल्कि सभी बुरी आदतों एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अच्छे संस्कारों, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करने हेतु जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ निर्णायकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के ...


thumb

जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था

ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और रफ्तार से पहुंचाने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और ...


thumb

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना : मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को हेल्...

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण हब) द्वारा बेटी बच...


thumb

दुर्गम अंचलों में बाइक से ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनपद सीईओ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सुकमा जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में विकास कार्यों ने ...


thumb

कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ

जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है...