दिल्ली रवाना हुआ सुकमा का 15 सदस्यीय दल

Posted On:- 2026-07-28




“बस्तर पंडुम“ के विजेता राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिलने जा रहा है। “बस्तर पंडुम 2026“ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सुकमा जिले के 15 सदस्यों ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। दिल्ली रवाना होने से पहले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर  अमित कुमार से आत्मीय मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक यात्रा और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।

   यह यात्रा बस्तर के स्थानीय निवासियों और पारंपरिक नेतृत्व के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। इस प्रतिनिधिमंडल में न केवल “बस्तर पंडुम 2026“ के विजेता शामिल हैं, बल्कि बस्तर के पारंपरिक ताने-बाने को संजोने वाले परगना, मांझी व चालकी सहित क्षेत्र के प्रख्यात व्यक्तित्व भी शामिल हैं। यह पूरा दल नई दिल्ली में देश की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति महोदया से विशेष मुलाकात करेगा। यह अवसर बस्तर की परंपराओं, लोक कला और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को देश के सर्वाेच्च पटल पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा माध्यम बनेगा।

   सुकमा जिले के इन 15 सदस्यों के लिए देश के राष्ट्रपति से मिलना न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि होगी, बल्कि पूरे बस्तर अंचल के लिए एक गर्व का क्षण होगा। प्रशासन और आम जनता को पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली के सफर पर निकला यह दल देश के दिल में बस्तर की अनूठी संस्कृति की एक अमिट छाप छोड़कर लौटेगा।



Related News
thumb

BSP लोहा चोरी मामला: CISF के 7 जवान सस्पेंड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ...

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुर...


thumb

भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट गठन की प्रक्रिया शुरू, रक्षा मंत्री ...

छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...



thumb

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल ...

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा


thumb

गो सम्मान अभियान : 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति-प्रधानमंत...

गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रायपुर समेत देशभर के सभी जिलों में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन


thumb

सेवा सेतु से आमजन को मिल रही त्वरित और सुगम शासकीय सेवाएं’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्...