रायगढ़ के प्लांट में बड़ा हादसा: इंडक्शन फर्नेस फटने से 5 मजदूर झुलसे, दो गंभीर

Posted On:- 2026-07-30




रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में काम के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से पिघला हुआ धातु उफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डू यादव के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रायगढ़ के ओपी फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया।

दो मजदूर रायपुर रेफर
चिकित्सकों के मुताबिक, चौखट सिंह और प्रमोद सोनी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य तीन श्रमिकों का इलाज रायगढ़ में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंडक्शन फर्नेस में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह हादसा हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी मानकों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्लांट प्रबंधन घायलों के इलाज और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।



Related News
thumb

सूरजपुर में थाना प्रभारियों समेत कई SI, ASI और आरक्षकों का ट्रांसफर

सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के त


thumb

कबीरधाम के कांवड़ियों के लिए अमरकंटक में निःशुल्क भोजन-विश्राम की सु...

सावन का पवित्र महिना 30 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक...


thumb

बिलाईगढ़ बंद और चक्का जाम: अधूरे गौरव पथ व बस सुविधा को लेकर फूटा ज...

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्यों में देरी को लेकर गुरुवार को जनता और व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।


thumb

वन विभाग में बड़ा प्रमोशन: उप वनक्षेत्रपाल बने वन क्षेत्रपाल, पोस्ट...

न एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने उप वनक्षेत्रपालों (Deputy Range Officers) को पदोन्नत कर वन क...


thumb

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल...

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए।