सूरजपुर (वीएनएस)। सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत कई थाना एवं चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (SI), सहायक उपनिरीक्षकों (ASI), प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का व्यापक तबादला किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। प्रशासन का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से पुलिसिंग में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता आएगी।
एसपी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में जिले के बनगाँव आश्रम चौ...
सावन का पवित्र महिना 30 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक...
नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्यों में देरी को लेकर गुरुवार को जनता और व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।
न एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने उप वनक्षेत्रपालों (Deputy Range Officers) को पदोन्नत कर वन क...
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए।