रायपुर/झांसी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे टेकरी गांव के पास उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे जा टकराई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, किरण सिंह देव दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ और बागेश्वर धाम के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें और उनके घायल चालक को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
कमर में चोट, हालत खतरे से बाहर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में किरण सिंह देव को कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हालांकि डॉक्टरों और उनके करीबियों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
पत्नी और बच्चे सुरक्षित
हादसे के समय किरण सिंह देव के परिवार के सदस्य दूसरी गाड़ी में सफर कर रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
एयरलिफ्ट की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, बेहतर इलाज के लिए देर शाम झांसी से छत्तीसगढ़ एयरलिफ्ट करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के त
सावन का पवित्र महिना 30 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक...
नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्यों में देरी को लेकर गुरुवार को जनता और व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।
न एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने उप वनक्षेत्रपालों (Deputy Range Officers) को पदोन्नत कर वन क...
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में काम के दौरान अचानक त...