रायपुर (वीएनएस)। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने उप वनक्षेत्रपालों (Deputy Range Officers) को पदोन्नत कर वन क्षेत्रपाल (Range Officer) बना दिया है।
विभाग की ओर से पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि, उनकी नई पदस्थापना (पोस्टिंग) के संबंध में आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़ा अलग आदेश जल्द जारी किया जाएगा।
पदोन्नति सूची जारी होने के बाद अब सभी अधिकारियों की निगाहें पोस्टिंग सूची पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी करेगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।
सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के त
सावन का पवित्र महिना 30 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक...
नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्यों में देरी को लेकर गुरुवार को जनता और व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए।
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। इंडक्शन फर्नेस में काम के दौरान अचानक त...