अम्बिकापुर (वीएनएस)। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) संक्रमण से बचाव एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में 03 से 08 अगस्त 2026 तक एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 07 अगस्त को अंबिकापुर स्थित होलीक्रॉस स्कूल एवं मोंटफोर्ट स्कूल में विशेष एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
टीकाकरण सत्र के दौरान होलीक्रॉस स्कूल में 28 तथा मोंटफोर्ट स्कूल में 18 छात्राओं सहित कुल 46 छात्राओं को एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इस दौरान छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को एचपीवी टीकाकरण के महत्व, इसकी सुरक्षा एवं लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
टीकाकरण सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीपीएम डॉ. सीमा तिग्गा, डॉ. नीलिमा आनंद, डॉ. साधना मिश्रा, स्टाफ नर्स आंचल प्रिया लकड़ा, ए.एन.एम. शशि गुप्ता, शशि सिन्हा एवं पूर्णिमा, आरएचओ सागर राय एवं मुकेश कुशवाहा तथा जे.एस.ए. आकाश गुप्ता एवं अनुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की टीकाकरण की अपील मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि एचपीवी टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी का लाभ उठाते हुए अपनी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी किए जाने के बाद जिले की हितग्राही महिलाओं में खुशी का माहौल है। योजना क...
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान न्यू सर्किट हाउस सूरजपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में...
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के ‘‘ऑपरेशन सिपाही-रक्षा सूत्र‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य राज्य आयुक्त के निर्देशन तथा जिला कमिश्नर (स्काउट्स) लता बेक क...
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नए कैडेट्स के चयन हेतु भर्ती प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। भर्...
सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कालामांजन में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित मिट्टी बांध आज ग्रामीणों के लिए आजीविका...
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने सूरजपुर प्रवास के दौरान जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा सं...