सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त जारी किए जाने के बाद जिले की हितग्राही महिलाओं में खुशी का माहौल है। योजना के तहत प्राप्त एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जिले की हितग्राही तेज कुमारी, मंजू रजवाड़े, पुनिया प्रजापति, शहनाज बेगम (सोहागपुर), गणेश्वरी प्रजापति (रामनगर), मेनका रजवाड़े तथा लता केंवट (रामनगर) ने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
हितग्राही महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा करने, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदने, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद तथा परिवार की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करेंगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि से अपने बच्चों का जन्मदिन भी मनाएंगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वासी बनाया है। हर माह मिलने वाली सहायता राशि से छोटे-छोटे आर्थिक कार्यों के लिए सहयोग मिलता है
महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘‘विष्णु भैया‘‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...
जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा...
वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्मा...
जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब ...