शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में एनसीसी कैडेट्स भर्ती सम्पन्न, 51 विद्यार्थियों का चयन

Posted On:- 2026-08-07




सूरजपुर (वीएनएस)। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नए कैडेट्स के चयन हेतु भर्ती प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। भर्ती अभियान का आयोजन 01 सीजी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस एवं एडमिन अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित यादव के निर्देशन तथा 01 सीजी बटालियन, कोरबा के तकनीकी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

भर्ती अभियान में विद्यालय के 82 विद्यार्थियों ने उत्साह एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ भाग लिया। चयन प्रक्रिया के सफल संचालन में विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुजूर तथा भारतीय सेना के जेसीओ महेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। वहीं विद्यालय के एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर सुनील दत्त तिवारी एवं स्काउट-गाइड अधिकारी ओम प्रकाश राजवाड़े के सहयोग से संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

भर्ती प्रक्रिया भारतीय सेना के निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न चरणों में आयोजित की गई। प्रारंभिक चरण में प्रतिभागियों की ऊंचाई एवं अन्य शारीरिक मापदंडों का परीक्षण किया गया, जिसका संचालन विक्की विश्वकर्मा एवं कुलदीप सिंह ने किया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच के लिए 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप सहित अन्य परीक्षण आयोजित किए गए। साथ ही अभ्यर्थियों की बौद्धिक क्षमता के मूल्यांकन के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई।

सभी निर्धारित मापदंडों एवं परीक्षणों में सफल प्रदर्शन करने वाले 51 विद्यार्थियों का दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए चयन किया गया। विद्यालय परिवार ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तथा विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।




Related News
thumb

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश : क्रीड़ा परिसर लालपुर में लायंस क्ल...

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...


thumb

मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर...

जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा...


thumb

वन विभाग की कार्रवाई : करील तोड़ने के मामले में आरोपी के विरुद्ध प्र...

वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ...


thumb

कलेक्टर ने धनोरा में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ...


thumb

कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का दौरा कर सड़क निर्माण का...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्मा...


thumb

जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस,...

जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब ...