सूरजपुर (वीएनएस)। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कालामांजन में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित मिट्टी बांध आज ग्रामीणों के लिए आजीविका और कृषि विकास का सशक्त माध्यम बन गया है। इस बांध ने न केवल सिंचाई की सुविधा को मजबूत किया है, बल्कि ग्रामीणों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गाँव के किसान सुखनंदन सिंह इस परिवर्तन की प्रेरणादायक मिसाल हैं। पहले वे मुख्य रूप से धान की खेती पर निर्भर थे, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। मिट्टी बांध के निर्माण के बाद उन्होंने मछली पालन शुरू किया, जिससे आज वे प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार से 01 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। शासन की ओर से उन्हें वर्ष में दो किश्तों में तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ मछली बीज, जाल इत्यादि भी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनका व्यवसाय और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
सुखनंदन सिंह बताते हैं कि मछली पालन से होने वाली अतिरिक्त आय का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा तथा खेती के लिए खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में करते हैं। वे इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
मिट्टी बांध का लाभ केवल एक किसान तक सीमित नहीं है। आसपास के अनेक किसान भी इस जलस्रोत का उपयोग धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए कर रहे हैं, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है। वहीं, बांध निर्माण के दौरान विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से गांव के अनेक श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी प्राप्त हुआ।
पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ के लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लाय...
जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा...
वनमंडल अंतर्गत पिथौरा परिक्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 282 में वन विभाग द्वारा अवैध रूप से करील तोड़ने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्मा...
जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में आज नवोदय स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अटल टिंकरिंग लैब ...