बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ देने के निर्देश

Posted On:- 2026-08-08




सुकमा (वीएनएस)। जनपद पंचायत कोन्टा में विकास खंड स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष कुशरो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। 

इस अवसर पर बीपीएम अरविंद कुमार, पीआरपी सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य प्रशासन और बैंकिंग तंत्र के बेहतर समन्वय के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खाता खोलने, किसान क्रेडिट कार्ड कवरेज बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही श्रमिकों एवं पेंशनधारियों के बैंक खातों से संबंधित प्रकरणों की भी जानकारी ली गई। विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण और पात्र हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

एलडीएम मनीष  कुशरो ने सभी बैंक शाखाओं को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं सुगम तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक एवं विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में लिए गए निर्णयों से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को गति देने, किसानों, श्रमिकों, पेंशनधारियों एवं स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ दिलाने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।




Related News
thumb

वर्ष 2023 के 3 नये कानून का प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक...

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में वर्ष 2023 के 3 नये कानून का प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक हुआ।


thumb

नांदघाट-मुंगेली मार्ग 138 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फोरलेन

राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने 21 करोड़ 81 लाख रुपए की अतिरिक्त रा...


thumb

स्वच्छता अभियान व बैगलेस डे की गतिविधियाँ, प्रतापपुर जनपद परिसर में...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तथा बैगलेस डे के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगी...


thumb

सीईओ ने भैयाथान क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय स...

जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों एवं शासकीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया।


thumb

लाइफ लाइन एक्सप्रेस : 16 अगस्त से विश्रामपुर में 21 दिवसीय नि:शुल्क...

जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ...


thumb

’निःशुल्क कोचिंग का कमाल: CGPSC SIप्रारंभिक परीक्षा में अरुणोदय के ...

जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डीएमएफ मद से संचालित ष्अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूटष् से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक के प्रार...