जिला अस्पताल बना जीवनरक्षक, जटिल प्रसव में चिकित्सकों ने बचाई 2 माताओं की जिंदगी

Posted On:- 2026-08-08




जीवन बचाने की जिद ने रचा मानवीय संवेदना और समर्पण का उदाहरण

सुकमा (वीएनएस)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण और जन-केंद्रित बनाने के लिए जिला प्रशासन के निरंतर प्रयास अब गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहे हैं। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी सतत मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य अमले की तत्परता का परिणाम है कि जिला अस्पताल सुकमा में जटिल प्रसव के दो गंभीर मामलों में चिकित्सकों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मरीजों की जान बचाने में सफलता हासिल की।

8 जुलाई 2026 की रात ग्राम कुन्दनपाल (कुकानार) निवासी 42 वर्षीय सुकड़ी पति सन्ना को प्रसव के लिए जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया। जांच में गंभीर एनीमिया पाया गया और ऑपरेशन के दौरान अत्यंत जटिल स्थिति सामने आईकृगर्भाशय कई स्थानों से फट चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप को तत्काल सूचना दी गई। उनके निर्देश पर अस्पताल में ही रक्त चढ़ाकर एल.एस.सी.एस. करने का निर्णय लिया गया और वे ऑपरेशन समाप्त होने तक स्वयं ओटी में मौजूद रहे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा चाटे ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। चिकित्सकीय टीम ने पांच दिनों तक लगातार निगरानी और उपचार किया। अथक प्रयासों से मां की जान बचाई जा सकी, हालांकि अत्यधिक प्रयासों के बावजूद नवजात को नहीं बचाया जा सका। दस दिनों के उपचार के बाद 19 जुलाई को सुकड़ी को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसी तरह 15 जुलाई को ग्राम कोडरीपाल निवासी 22 वर्षीय विमला पति राजेन्द्र बघेल का भी अत्यंत जटिल प्रसव का मामला जिला अस्पताल पहुंचा। जांच के दौरान गर्भाशय फटा हुआ पाया गया, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान पर गंभीर खतरा था। जिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने बिना समय गंवाए आवश्यक उपचार और ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की। सफल एल.एस.सी.एस. के बाद माँ और नवजात दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। उपचार के बाद विमला को स्वस्थ अवस्था में 21 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दी गई तथा एक सप्ताह बाद फॉलोअप के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई। इन दोनों मामलों ने यह दिखाया कि समय पर निर्णय, उपलब्ध संसाधन, अनुभवी चिकित्सकीय टीम और प्रशासन की सतत निगरानी मिलकर किस तरह कठिन परिस्थितियों में भी जीवन बचाने का माध्यम बन सकती है।

जिला अस्पताल की यह उपलब्धि केवल चिकित्सकीय सफलता नहीं, बल्कि ‘हर जीवन अनमोल है’ की भावना के साथ काम कर रहे स्वास्थ्य अमले और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता की मानवीय तस्वीर भी है। गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में संसाधनों की उपलब्धता और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी का सीधा लाभ अब आम लोगों को मिल रहा है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से सुकमा में लोगों का जिला अस्पताल के प्रति भरोसा और मजबूत हो रहा है। दो माताओं को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिलना इस बात का भावनात्मक प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन और समर्पित चिकित्सकीय टीम मिलकर किसी परिवार के लिए सबसे कठिन क्षण को उम्मीद में बदल सकती है।




Related News
thumb

वर्ष 2023 के 3 नये कानून का प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक सम्पन्न, कलेक...

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में वर्ष 2023 के 3 नये कानून का प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक हुआ।


thumb

नांदघाट-मुंगेली मार्ग 138 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फोरलेन

राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने 21 करोड़ 81 लाख रुपए की अतिरिक्त रा...


thumb

स्वच्छता अभियान व बैगलेस डे की गतिविधियाँ, प्रतापपुर जनपद परिसर में...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तथा बैगलेस डे के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगी...


thumb

सीईओ ने भैयाथान क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय स...

जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों एवं शासकीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया।


thumb

लाइफ लाइन एक्सप्रेस : 16 अगस्त से विश्रामपुर में 21 दिवसीय नि:शुल्क...

जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ...


thumb

’निःशुल्क कोचिंग का कमाल: CGPSC SIप्रारंभिक परीक्षा में अरुणोदय के ...

जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डीएमएफ मद से संचालित ष्अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूटष् से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक के प्रार...