अम्बिकापुर (वीएनएस)। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशानुसार PM-Rahat योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, eDAR, प्रणाली में प्रकरण अनुमोदन, भुगतान प्रक्रिया, डेटा गुणवत्ता, निधि उपयोग एवं विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 7 अगस्त 2026 को जिला पंचायत अंबिकापुर के सभा कक्ष में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम एम.आर. आहिरे, डीआईजीपी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी पुलिस मुख्यालय से प्रशिक्षक दिनेश टॉक एवं सारांश के, वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर तथा जिला परिवहन अधिकारी सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर एवं कोरिया सहित संभाग के विभिन्न जिलों के पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर एवं जशपुर जिले के डी.आर.एम. भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार :
प्रशिक्षण के दौरान एम.आर. आहिरे ने PM-Rahat योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के 7 दिवस तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ दिलाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की पुष्टि की जाएगी तथा घायल व्यक्ति को eDAR आईडी प्रदान कर नजदीकी नामांकित शासकीय अथवा निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए एफआईआर की अनिवार्यता नहीं है। इससे दुर्घटना पीड़ित को बिना किसी अनावश्यक विलंब के उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
eDAR में समयबद्ध सत्यापन पर जोर :
प्रशिक्षण में eDAR प्रणाली में दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत जांच एवं समयबद्ध सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। ऐसे प्रकरण जिनमें घायल व्यक्ति की मृत्यु की संभावना नहीं है, उनका 24 घंटे के भीतर तथा मृत्यु की संभावना वाले प्रकरणों का 48 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाना है। उपचार पूर्ण होने के बाद घायल व्यक्ति के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 10 से 15 दिवस के भीतर संबंधित अस्पताल को भुगतान किए जाने की प्रक्रिया के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।
राह-वीर योजना के तहत मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार :
प्रशिक्षण के दौरान राह-वीर योजना की जानकारी भी दी गई। इसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर यानी दुर्घटना के प्रथम एक घंटे के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर PM-Rahat योजना एवं राह-वीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सके और आम नागरिक भी दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में वर्ष 2023 के 3 नये कानून का प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक हुआ।
राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने 21 करोड़ 81 लाख रुपए की अतिरिक्त रा...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तथा बैगलेस डे के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगी...
जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों एवं शासकीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया।
जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ...
जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डीएमएफ मद से संचालित ष्अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूटष् से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक के प्रार...