अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही घरेलू बिजली खर्च को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अंबिकापुर के मायापुर निवासी नीधि वर्मा ने अपने घर में सोलर बिजली संयंत्र स्थापित कर योजना का लाभ उठाया है। सोलर संयंत्र लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है, जिससे परिवार को प्रतिमाह हजारों रुपये की बचत हो रही है।
नीति वर्मा ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित करने से पहले उनके घर में प्रतिमाह लगभग 4 से 5 हजार रुपये तक बिजली बिल आता था। अब सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने के कारण बिजली बिल आना लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने में काफी सुविधा हो रही है और परिवार पर बिजली खर्च का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।
डबल सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाना हुआ आसान :
वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर संयंत्र स्थापित करना आसान हुआ। उन्हें योजना के तहत लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिसमें 78 हजार रुपये केंद्र सरकार तथा 30 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से मिले हैं। उन्होंने कहा कि सब्सिडी मिलने से सोलर संयंत्र लगाने की लागत का बड़ा हिस्सा कम हुआ और उनके लिए इसे स्थापित करना आसान हो गया।
बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने का अनुभव :
सौर ऊर्जा से होने वाले लाभ को बताते हुए वर्मा ने कहा कि पहले उनका परिवार केवल बिजली का उपभोक्ता था, लेकिन अब वे स्वयं बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। सोलर संयंत्र से उत्पादित अतिरिक्त बिजली विद्युत व्यवस्था में वापस जाती है और इसके बदले उन्हें नियमानुसार आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि, पहले हम लोग बिजली उपभोक्ता थे, पर अब हम ऊर्जा दाता हो गए हैं।” उनका मानना है कि सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल परिवार को बिजली बिल में राहत मिलती है, बल्कि देश की ऊर्जा व्यवस्था में भी आम नागरिक की भागीदारी बढ़ती है।
हर घर में सौर ऊर्जा अपनाने की अपील :
नीधि वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को आम परिवारों के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाना आसान हुआ है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि देश के अधिक से अधिक घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हों, ताकि परिवार अपनी बिजली जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें और देश की ऊर्जा व्यवस्था को भी मजबूती मिले।
विद्युत विभाग अनुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में योजना का लाभ तेजी से पहुंच रहा है। अम्बिकापुर शहर में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,021 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,985 हितग्राहियों के लिए वेंडर चयनित किए गए तथा 1,136 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,282 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,200 वेंडरों का चयन किया गया तथा 305 घरों में संयंत्र स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर सरकार आम नागरिकों को बिजली खर्च में राहत देने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में वर्ष 2023 के 3 नये कानून का प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक हुआ।
राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने 21 करोड़ 81 लाख रुपए की अतिरिक्त रा...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तथा बैगलेस डे के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगी...
जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों एवं शासकीय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया।
जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ...
जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डीएमएफ मद से संचालित ष्अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूटष् से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक के प्रार...