कोण्डागांव (वीएनएस)। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कई पात्र विद्यार्थियों को बैंक संबंधी त्रुटियों के कारण लंबित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बैंक खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.सी. कोड अथवा बैंक का नाम गलत होने, बैंक खाता बंद होने तथा आधार सीडिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति राशि विद्यार्थियों के खातों में जमा नहीं हो सकी है।
इस संबंध में विभाग द्वारा संबंधित विद्यार्थियों, अध्ययनरत संस्थाओं के प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक विवरण में आवश्यक संशोधन कर आधार सीडिंग सुनिश्चित करें।
विभाग ने विद्यार्थियों एवं संबंधित संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर बैंक विवरण में आवश्यक सुधार कराने की अपील की है, ताकि लंबित छात्रवृत्ति राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों क...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स...
जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लखपति दीदी पहल के अंतर्गत भारतीय स्टेट बै...
बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को शासकीय हाई स्कूल को...
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर...