अधिकारों की समझ से आत्मविश्वास की उड़ान, कोटपाड़ में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी

Posted On:- 2026-08-11




कोण्डागांव (वीएनएस)। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को शासकीय हाई स्कूल कोटपाड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में अधिकार मित्र रूकेश कुमार एवं पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

शिविर में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों के साथ-साथ बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अपराध, शिक्षा के अधिकार, गुड टच-बैड टच एवं बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनों के बारे में सरल एवं सहज तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या अपराध को चुपचाप सहने के बजाय उसके विरुद्ध आवाज उठाना उनके अधिकारों का हिस्सा है।

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी एवं पासवर्ड किसी से साझा न करने तथा ऑनलाइन ठगी अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित व्यक्ति अथवा पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी गई।

अधिकार मित्र रूकेश कुमार ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।




Related News
thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों क...


thumb

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स...


thumb

प्राकृतिक और स्थानीय सामग्री से महकेगा रक्षाबंधन: बिहान समूह की महि...

जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लखपति दीदी पहल के अंतर्गत भारतीय स्टेट बै...


thumb

लंबित छात्रवृत्ति पाने हेतु 15 अगस्त तक सुधारे बैंक विवरण

आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कई पात्र विद्या...


thumb

53 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक ने कहा जो निरंतर मेहनत ...

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर...