कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही व्यवस्था और उपाय पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने ओवर स्पीड और ओवर टेकिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही घुमन्तु पशुओं को सड़क से हटाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दुर्घटना जन्य स्थलों के सुधार कार्य की समीक्षा की। इसके साथ ही नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गो में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु कैट आई, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत मदद के लिए प्रोत्साहित एवं लाभान्वित करने पर बल दिया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव सहित यातायात, पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों क...
जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लखपति दीदी पहल के अंतर्गत भारतीय स्टेट बै...
बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को शासकीय हाई स्कूल को...
आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कई पात्र विद्या...
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर...