कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम मोहपाल निवासी सियाबती नेताम ने राशन कार्ड से राशन न मिलने पर आवेदन किया, ग्राम भुरकाभाटा निवासी ग्रामीणों ने मक्का विक्रय के राशि प्राप्ति हेतु आवेदन किया, ग्राम आंवराभाटा निवासी पुनीत राम नेताम ने आवरांभाटा से छोटे तरईबेड़ा मार्ग में पुल निर्माण की मांग की, ग्राम मालाकोट निवासी परसू राम बघेल ने माध्यमिक शाला एवं हायर सेकण्ड्री के लिए शिक्षक की मांग की। इसी तरह विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स...
जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लखपति दीदी पहल के अंतर्गत भारतीय स्टेट बै...
बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को शासकीय हाई स्कूल को...
आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कई पात्र विद्या...
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर...