रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
राज्यपाल डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया
जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह खेलभांठा मैदान में आयोजित हुआ, जहां राज्...
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान जिले में भी शुरू किया गया है
टाटीबंध क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपए कीमत के 16 चक्का ट्रक की चोरी के मामले में आमानाका पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार...
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ व...