रायपुर (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे।
राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया
जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह खेलभांठा मैदान में आयोजित हुआ, जहां राज्...
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान जिले में भी शुरू किया गया है
टाटीबंध क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपए कीमत के 16 चक्का ट्रक की चोरी के मामले में आमानाका पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार...
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र पुलिस कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ व...