महिला की हत्या और मारपीट के दो मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-08-17




हत्या के मामले में दुष्कर्म के बाद पानी में डुबोकर मारने का आरोप

रायपुर (वीएनएस)। मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी देवेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था।

पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले तथा मृत्यु पानी में डूबने से श्वास रुकने के कारण होना पाया गया। मामले में थाना मुजगहन में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसी दौरान 5 अगस्त को सेजबहार निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 8:30 बजे एक अज्ञात युवक ने उसे रोककर अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और नाली में धक्का देकर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

8 से अधिक टीमों ने खंगाले सैकड़ों CCTV कैमरे
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में 8 से अधिक टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही संदिग्धों, पूर्व अपराधियों और हाल ही में जेल से रिहा हुए लोगों की गतिविधियों की भी जांच की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सेजबहार निवासी देवेंद्र कुमार साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।

दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मृतिका को अकेले जाते देखा और साइकिल से उसका पीछा किया। बाद में उसके साथ झूमाझटकी कर उसे पानी में गिराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाने तथा मुंह-नाक को पानी में डुबोकर उसकी हत्या करने की बात पूछताछ में सामने आई। आरोपी मृतिका का मोबाइल अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार दूसरी महिला के साथ भी आरोपी ने इसी तरह वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

पहले भी गंभीर अपराध में हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी महिला संबंधी गंभीर अपराध दर्ज हैं। मुजगहन थाने के वर्ष 2017 के एक प्रकरण में उसे न्यायालय से 10 वर्ष के कारावास की सजा मिल चुकी है। इसके अलावा टिकरापारा थाने में वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त साइकिल और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेजबहार आमापारा, थाना मुजगहन, रायपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Related News
thumb

’कोरिया में अब तक 625.63 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून के दौरान अब तक 625.63 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून 2026 से 17 अगस्त तक जिले में कुल 2502.50 मिलीमीटर वर्षा हुई है।


thumb

’20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी - जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष...

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी - जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं म...


thumb

’झुमका जलाशय में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल’

जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य स...


thumb

’ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय संसाधन से महिलाओं के कौशल से बन रही राखी’

भाई बहन के अनूठे प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार अब आने को है। इसे लेकर स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में ...


thumb

’जिला पंचायत कोरिया की सामान्य सभा की बैठक स्थगित’

जिला पंचायत कोरिया में 19 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।


thumb

’कृषि ऋण आउटरीच कैंप में 32 खातों को 4.90 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीक...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला कोरिया के अग्रणी बैंक के तत्वावधान में आज जिले की बैकुंठपुर, पांडवपारा, सरडी, रजौली एवं सोनहत शाखाओं द्वारा आरसेटी (से...