नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Posted On:- 2026-08-17




रायपुर/नई दिल्ली (वीएनएस)। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय संगठन में नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी संगठन में प्रमुख स्थान मिला है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा में वापसी करने वाले राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा समेत कई नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की रुपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ से भी भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। रुपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP के लाल सिंह आर्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
नई टीम में मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को भी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भाजपा ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दी है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन बनाया गया है।

महिलाओं और युवाओं को मिला प्रतिनिधित्व
नई टीम में भाजपा ने अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं और युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और प्रवक्ता स्तर पर विभिन्न राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने, राज्यों में समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने की अहम जिम्मेदारी होगी।




Related News
thumb

’कोरिया में अब तक 625.63 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून के दौरान अब तक 625.63 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून 2026 से 17 अगस्त तक जिले में कुल 2502.50 मिलीमीटर वर्षा हुई है।


thumb

’20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी - जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष...

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी - जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं म...


thumb

’झुमका जलाशय में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल’

जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य स...


thumb

’ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय संसाधन से महिलाओं के कौशल से बन रही राखी’

भाई बहन के अनूठे प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार अब आने को है। इसे लेकर स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में ...


thumb

’जिला पंचायत कोरिया की सामान्य सभा की बैठक स्थगित’

जिला पंचायत कोरिया में 19 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।


thumb

’कृषि ऋण आउटरीच कैंप में 32 खातों को 4.90 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीक...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला कोरिया के अग्रणी बैंक के तत्वावधान में आज जिले की बैकुंठपुर, पांडवपारा, सरडी, रजौली एवं सोनहत शाखाओं द्वारा आरसेटी (से...