रात्रि गश्ती में अवैध सागौन से लदा पिकअप वाहन जब्त, 26 लट्ठे बरामद

Posted On:- 2026-08-17




रायपुर (वीएनएस)। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में लगातार रात्रि गश्ती, निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध कटाई और काष्ठ परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके तथा प्रदेश के वन एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो।

इसी क्रम में कोरबा वन मंडल की टीम ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध सागौन लकड़ी से लदा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन जब्त किया है।

वन परिक्षेत्र कोरबा के भूलसीडीह क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर झगराहा से भूलसीडीह वन नाके के बीच वन मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई। रात्रि गश्ती के दौरान जंगल की ओर से आ रहे बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AY 1202 को रोककर जांच की गई। वाहन में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे सागौन के 26 लट्ठे मिले।

बरामद सागौन की मात्रा लगभग 2 घन मीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई गई है। वन विभाग की टीम ने वाहन और लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत पी.ओ.आर. दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई वन मंडलाधिकारी कोरबा जितेंद्र कुमार उपाध्याय के आदेशानुसार तथा उप वन मंडलाधिकारी उत्तर कोरबा राम सिंह राठिया और उप वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोरबा सूर्यकांत सोनी के निर्देशन में की गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक अश्मन आडिल, परिसर रक्षक गुरुवेंद्र कुर्रे, अर्जुन सिंह कंवर, बलराम राठिया, कर्मचारी चंद्रशेखर राठिया सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

ग्रामीणों और वन समितियों का रहा सहयोग
अवैध काष्ठ परिवहन की सूचना देने में स्थानीय मुखबिरों तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति डुमरडीह-भूलसीडीह के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने उनके सहयोग की सराहना की है। ग्रामीणों ने भी वन संरक्षण के लिए विभाग द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई की सराहना की।



Related News
thumb

’कोरिया में अब तक 625.63 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में मानसून के दौरान अब तक 625.63 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून 2026 से 17 अगस्त तक जिले में कुल 2502.50 मिलीमीटर वर्षा हुई है।


thumb

’20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी - जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष...

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी - जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं म...


thumb

’झुमका जलाशय में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल’

जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य स...


thumb

’ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय संसाधन से महिलाओं के कौशल से बन रही राखी’

भाई बहन के अनूठे प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार अब आने को है। इसे लेकर स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में ...


thumb

’जिला पंचायत कोरिया की सामान्य सभा की बैठक स्थगित’

जिला पंचायत कोरिया में 19 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।


thumb

’कृषि ऋण आउटरीच कैंप में 32 खातों को 4.90 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीक...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला कोरिया के अग्रणी बैंक के तत्वावधान में आज जिले की बैकुंठपुर, पांडवपारा, सरडी, रजौली एवं सोनहत शाखाओं द्वारा आरसेटी (से...