100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर इंद्रजीत सिंह ने दिया देशभक्ति और शिक्षा का संदेश

Posted On:- 2026-08-18




भिलाई (वीएनएस)। स्वतंत्रता दिवस पर कोहका स्थित बीरा के अंगना प्रांगण में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ और उनकी टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग, स्कूली बच्चे, महिलाएं, सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की पहचान, मान और सम्मान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष इसे अपने दिल में सम्मान के साथ रखना चाहिए।

उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का महान बलिदान है। हमें उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए।

इंद्रजीत सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही देश की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि किसी गरीब या बेसहारा परिवार के बच्चे की पढ़ाई में यदि उनकी मदद की जरूरत होगी, तो वे अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास उन्हें समाजसेवा के लिए और अधिक जुनून एवं ऊर्जा देता है। उन्होंने सभी लोगों से इसी तरह अपना स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभुनाथ मिश्रा, हरेंद्र यादव, जोगाराव, शाहनवाज कुरैशी, राम सहित सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य, बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।



Related News
thumb

हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, स...


thumb

टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया...

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...


thumb

मोबाईल कैम्प का आयोजन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...


thumb

राजनांदगांव के युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प, राष्ट्र निर्माण ...

केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शन...


thumb

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके ज...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर बालोद ...


thumb

महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर महिलाओं को सुपोषण किट एवं मुनग...

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यमंत...