नर्सरी प्रबंधन एवं पौध उत्पादन तकनीक पर स्वसहायता समूह की महिलाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Posted On:- 2026-08-18




बेमेतरा (वीएनएस)।  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संकुल स्तरीय संगठन के तहत चयनित दो समन्वित कृषि समूह ग्राम धोबनीखुर्द एवं बघुली, विकासखण्ड नवागढ़ की महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों के आजीविका संवर्धन एवं नर्सरी इकाई के कुशल संचालन के उद्देश्य से ‘नर्सरी प्रबंधन एवं पौध उत्पादन की आधुनिक तकनीक’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वसहायता समूह की 20 से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुईं।

प्रशिक्षण के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) डा. लव कुमार ने प्रतिभागी महिलाओं को सब्जी वर्गीय फसलों की उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने नर्सरी की स्थापना एवं प्रबंधन, उन्नत बीज का चयन, बीज उपचार, पौध तैयार करने की विधि, पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं पोषक तत्व प्रबंधन सहित पौधों में होने वाले रोग एवं कीटों की पहचान तथा उनके प्रभावी नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पौध उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे सीखी गई तकनीकों को अपने समूह की नर्सरी इकाई में अपनाकर गुणवत्तापूर्ण पौध का उत्पादन कर सकें तथा इससे आय का अतिरिक्त साधन विकसित कर सकें। प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तोषण कुमार ठाकुर ने प्रतिभागी महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने जिले में नर्सरी व्यवसाय की संभावनाओं की जानकारी देते हुए प्रति इकाई क्षेत्रफल से अधिक आय अर्जित करने के लिए उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के साथ समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी।

प्रदर्शन इकाइयों का कराया गया भ्रमण

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने हाईटेक नर्सरी, फसल बीज उत्पादन इकाई, ऑयल पाम प्रदर्शन इकाई, मशरूम प्रदर्शन इकाई एवं सघन मछली पालन इकाई का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान महिलाओं को विभिन्न कृषि गतिविधियों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों एवं आय सृजन की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्वसहायता समूहों को नर्सरी व्यवसाय से जोड़कर उनके आजीविका के साधनों को मजबूत करना तथा कृषि आधारित स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।



Related News
thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...


thumb

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा प्रशि...

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग के निर्देश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ...


thumb

’पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ...

24 आगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा ...