स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, गूंजे देशभक्ति के स्वर

Posted On:- 2026-08-18




बेमेतरा (वीएनएस)।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले के सभी निर्मित अमृत सरोवरों में गरिमामय ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों के अमृत सरोवर परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान अमृत सरोवर परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

जिले के प्रत्येक अमृत सरोवर परिसर में प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी क्रम मे ग्राम गोपालपुर मे भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान अमृत सरोवरों के आसपास स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों और उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण बना रहा।

आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करते हुए जल संरक्षण और ग्राम विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने कहा कि, “अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये हमारे गांवों की पहचान और सामुदायिक सहभागिता के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रमों से आमजन में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी पहुंचा है।”

उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास गतिविधियों की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी ने उत्साहपूर्वक “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और देशभक्ति की भावना व्यक्त की।



Related News
thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...


thumb

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा प्रशि...

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी लुपेंद्र महिनाग के निर्देश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ...


thumb

’पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगांव में लगा विधिक जागरूकता शिविर, ...

24 आगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा ...