बेमेतरा (वीएनएस)। उच्च शिक्षा में जरूरतमंद छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा “अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप” शुरू की गई है। योजना के तहत पात्र छात्राओं को उनके स्नातक पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक हर वर्ष 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आज कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की उपस्थिति में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी छात्रा की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो।
फाउंडेशन के अनुसार, छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, किताबें, परिवहन तथा शिक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक खर्चों के लिए किया जा सकता है।
ये छात्राएं कर सकती हैं आवेदन :
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में डिग्री अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लेने वाली छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाएं सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदिका छत्तीसगढ़ सहित निर्धारित 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से किसी एक की निवासी होनी चाहिए।
छात्रा ने भारत के किसी सरकारी अथवा विश्वसनीय निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। पाठ्यक्रम की अवधि 2 से 5 वर्ष तक हो सकती है।
31 अगस्त तक कर सकेंगे प्रथम चरण में आवेदन :
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑनलाइन है। प्रथम चरण के आवेदन 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। वहीं दूसरे चरण के आवेदन 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित हैं। इच्छुक छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज :
आवेदन के दौरान छात्राओं को स्पष्ट रंगीन स्कैन कॉपी पीडीएफ/जेपीजी/पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी। फाइल का आकार 30 केबी से 500 केबी के बीच होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेजों में पिछले छह माह की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण (पासबुक अथवा एक माह का बैंक स्टेटमेंट), कक्षा 10वीं की मूल अंकसूची, कक्षा 12वीं की मूल अंकसूची तथा प्रवेश का प्रमाण जैसे बोनाफाइड प्रमाणपत्र अथवा ट्यूशन फीस रसीद शामिल हैं।
पिछले वर्ष बेमेतरा की 1050 छात्राओं का हुआ चयन :
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला समन्वयक ने बताया कि पिछले वर्ष बेमेतरा जिले से 1050 छात्राओं का अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ था। इस वर्ष चयनित छात्राओं की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने ऐसे कॉलेजों, जहां पिछले वर्ष अपेक्षाकृत कम छात्राओं का चयन हुआ है, वहां योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
हेल्पलाइन से ले सकती हैं जानकारी :
आवेदन अथवा योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्राएं अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप व्हाट्सएप हेल्पलाइन: $91 90199 60536 पर संपर्क कर सकती हैं।
यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा बन सकती है। जिला प्रशासन ने पात्र छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 440.6 मि.मी. औ...
छत्तीसगढ़ की धरती अपनी समृद्ध आदिवासी लोककला, जीवंत परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है।
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युव...
ग्राम चैनपुर में भटकते हुए मिली लगभग 12 वर्षीय बालिका की पहचान के लिए जिला प्रशासन एवं बाल संरक्षण विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल एवं आधार सेवा केंद्रों ...
जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाईज का अयोजन किया गया था, जिसमें संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो...