सुकमा (वीएनएस)। जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल “सक्षम कोचिंग” की नई कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। सीजीपीएससी, व्यापमं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का बेहतर मंच मिल रहा है।
सक्षम कोचिंग में युवाओं को निःशुल्क कोचिंग के साथ पुस्तकालय, हॉस्टल और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान युवाओं को संसाधनों की कमी के कारण अपने लक्ष्य से दूर न होने देना तथा उन्हें निरंतर मार्गदर्शन एवं अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। यह पहल युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सुकमा जिले के इच्छुक युवा तत्काल पंजीयन कर सक्षम कोचिंग की कक्षाओं से जुड़ सकते हैं। कक्षाओं का संचालन विवेकानंद हॉल, पुराना कलेक्ट्रेट, कोंटा रोड, सुकमा में किया जा रहा है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 8319815323 एवं 8269332339 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन सुकमा की यह पहल युवाओं की प्रतिभा को अवसर से जोड़ते हुए उनके सरकारी नौकरी के सपनों को सफलता की नई दिशा देने का सशक्त प्रयास है।
वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...
जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके की मार्गदर्शन में तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तक...
भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 24.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक ...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आज जिले अंतर्गत संचालित मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों, रिटेल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुका...
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अ...
राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज एव...