सुकमा (वीएनएस)। चेन्नई से आए मीडिया अध्ययन दल ने कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शासन की विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी अवलोकन किया। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी), चेन्नई द्वारा आयोजित मीडिया परिचय यात्रा के तहत सोमवार को पीआईबी चेन्नई के डायरेक्टर अरुण कुमार पी. के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बस स्टैंड, तुंगल डैम, पुनर्वास केंद्र और मिनपा कैंप का भ्रमण कर सुकमा में बदलती तस्वीर को करीब से जाना।
मीडिया प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर से मुलाकात कर जिले में विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल प्रभाव से बाहर निकल रहे क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। एएसपी रोहित शाह ने बस्तर की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के साथ विकास को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने शासन की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणामों को भी करीब से देखा। पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को आवास सहित 29 से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है तथा उन्हें कौशल विकास और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मीडिया प्रतिनिधियों ने पुनर्वास नीति के माध्यम से प्रभावित परिवारों के जीवन में आ रहे बदलावों और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत संचालित बसों का अवलोकन करते हुए मीडिया दल ने ग्रामीण यात्रियों से संवाद किया और योजना से मिल रही परिवहन सुविधा की जानकारी ली। इसके बाद तुंगल कैफे में कार्यरत महिलाओं से बातचीत की, जहां पांच पुनर्वासित महिलाएं और पांच नक्सल पीड़ित परिवारों की सदस्य मिलकर कैफे का संचालन कर रही हैं। रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती इन महिलाओं की कहानी ने प्रतिनिधियों को प्रभावित किया और यह पहल शासन की पुनर्वास नीति के मानवीय एवं रोजगारपरक स्वरूप का उदाहरण बनी।
सुकमा के पुनर्वास केंद्र और मिनपा कैंप के भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों और पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर जमीनी बदलावों को समझा। प्रतिनिधिमंडल ने सुकमा में सुरक्षा, विकास, पुनर्वास और जनकल्याण के समन्वित प्रयासों को सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला बताया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शंकर बघेल, सहायक नोडल अधिकारी सुखसागर वारे, डीएसपी सुकमा सौरभ उइके सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...
जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके की मार्गदर्शन में तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तक...
भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 24.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक ...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आज जिले अंतर्गत संचालित मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों, रिटेल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुका...
छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अ...
राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज एव...