दोस्तों से लगी शर्त बनी जानलेवा, ब्लू वाटर में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में दोस्तों के साथ घूमने निकले 24 वर्षीय युवक की एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचा था। यहां दोस्तों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की शर्त लग गई। इसी दौरान आदिल ने ब्लू वाटर के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में डूब गया।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 6 बजे की है। आदिल अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच यह शर्त लगी कि कौन पानी में उतरकर एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच सकता है। शर्त के बाद आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए। उसका दोस्त तैरकर दूसरे छोर तक पहुंच गया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और फिर दिखाई नहीं दिया।

कुछ देर तक आदिल के वापस नहीं आने पर दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

गहरे पानी में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने और ब्लू वाटर की अधिक गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगीं। सुरक्षा को देखते हुए रात में सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाना था। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश के लिए पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाएगी।

घटना के बाद आदिल खान के परिवार और परिचितों में चिंता और मातम का माहौल है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा दोस्तों के बीच लगी शर्त के दौरान हुआ।

गहरे पानी में जाने से बचने की अपील
हादसे ने एक बार फिर ब्लू वाटर जैसे गहरे जल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गहरे पानी में बिना सुरक्षा इंतजाम के न उतरें और किसी भी तरह की शर्त या रोमांच के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।



Related News
thumb

जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड


thumb

शराब ओवररेटिंग और अवैध थोक बिक्री पर एक्शन, 3 आबकारी उपनिरीक्षक निल...

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों के विपरीत थोक में शराब बिक्री के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने तीन आबका...


thumb

सेजेस बालपुर में स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले उपसरपंच के खिलाफ FIR

सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिल...


thumb

56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों


thumb

खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर


thumb

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग...

राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के...