ED को मिली विकास गर्ग की कस्टडी, महादेव-स्काईएक्सचेंज मामले में चलेगी पूछताछ

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे तीन दिन की कस्टोडियल रिमांड पर ED को सौंप दिया। अब जांच एजेंसी 21 अगस्त तक उससे पूछताछ करेगी।

14 जुलाई को दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक ED ने विकास गर्ग को 14 जुलाई को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। विकास गर्ग EBIX Inc. के चेयरमैन बताए जाते हैं। जांच एजेंसी कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों, विदेशी निवेश और संपत्तियों के जरिए किए गए वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

21 अगस्त तक होगी पूछताछ
कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ED अब विकास गर्ग से कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मामले में संदिग्ध लेनदेन और संबंधित कंपनियों के बीच क्या वित्तीय कनेक्शन रहे हैं।

फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद विकास 21 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहेंगे। मामले में आगे की जांच और पूछताछ के बाद ED की ओर से सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।



Related News
thumb

जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड


thumb

शराब ओवररेटिंग और अवैध थोक बिक्री पर एक्शन, 3 आबकारी उपनिरीक्षक निल...

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों के विपरीत थोक में शराब बिक्री के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने तीन आबका...


thumb

सेजेस बालपुर में स्कूल के गेट पर ताला लगाने वाले उपसरपंच के खिलाफ FIR

सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिल...


thumb

56 नए सिविल जजों को पहली पोस्टिंग, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों


thumb

खेल प्रतिभा का इनाम! दो महिला पुलिसकर्मियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर


thumb

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग...

राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के...