भिलाई (वीएनएस)। फुल कॉन्टैक्ट कराते मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जुबो काई कान वा फुल कॉन्टैक्ट कराते की दुर्ग जिला इकाई की ओर से कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन सेक्टर-5 स्थित सतविजय ऑडिटोरियम में किया गया। संस्था के डायरेक्टर एवं मुख्य परीक्षक सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा में विभिन्न क्लबों के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और स्टेमिना, काता, कुमीते, एटीकॉन तथा फुल कॉन्टैक्ट फाइट में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्तर की बेल्ट के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, शारीरिक क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। सहायक परीक्षक के रूप में संस्था के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक जेपी राजू, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, भरतलाल साहू, श्रवण साहू, सुभाष सोनी सहित अन्य ब्लैक बेल्ट एवं ब्राउन बेल्ट प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया।
महापौर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
प्रमाणपत्र एवं बेल्ट वितरण समारोह में भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की, जबकि भिलाई नगर निगम के एमआईसी शीजू एंथोनी विशेष अतिथि रहे। अतिथियों ने सफल खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
महापौर नीरज पाल ने फुल कॉन्टैक्ट कराते को आज के दौर में उपयोगी मार्शल आर्ट बताया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के साथ-साथ कराते युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को जरूरी बताया।
मुकेश चंद्राकर और शीजू एंथोनी ने कहा कि खेल और मार्शल आर्ट युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं।
इन खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता
ग्रेडिंग परीक्षा में ब्राउन बेल्ट द्वितीय वर्ग में अभिषेक साहू, अदिति शर्मा, दीपांश डेहरिया, गीतेन्द्र डेहरिया, वीणा देवांगन और तान्या वर्मा सफल रहे।
ब्राउन बेल्ट प्रथम वर्ग में तिलक चंद्राकर, कृष्णेंदु एसआर, पूर्णैदु एसआर, जाह्नवी चौहान, लक्ष्य ढांगले, काव्यांश देवांगन, जे. हर्षिता, श्रेया चौधरी, तरणवीर सिंह, उदयराज चंद्राकर, योगांश साहू, हिमाक्ष साहू, दीप सिन्हा, खोमेंद्र नायक, निर्भय साहू, हेयान साहू, पाखी साहू, सोहम जोशी, निशिता भगत और अविष सिंह मनराल सहित खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की।
डार्क ग्रीन बेल्ट द्वितीय में आद्या राव, दीक्षा बंजारे, लिसा साहू, प्रियांशी साहू, मौलिक चंद्राकर, लक्ष्य साहू, नूतन साहू, चांदनी साहू, काव्य नायक, मुस्कान कुमारी, पार्थ दावड़ा, अविका ठाकुर, जीविशा ठाकुर, विवेक पांडे, कोमल देवांगन, हर्षिता सिंह और रुद्रांश सिंह सफल रहे।
डार्क ग्रीन बेल्ट प्रथम में हर्षिता रजक, शाश्वत साहू, कार्तिके तरैया, कृतिका यादव, पूर्वी सिंह, अन्वीषा ताम्रकार और अद्वैत तिवारी ने सफलता हासिल की।
इसके अलावा यलो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट और डार्क ब्लू बेल्ट के विभिन्न स्तरों में भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। आयोजन में शामिल प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने सफल खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की ग्रेडिंग परीक्षाओं का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को परखने के साथ उन्हें अगले स्तर के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड
शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों के विपरीत थोक में शराब बिक्री के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने तीन आबका...
सेजेस बालपुर में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत बालपुर के उपसरपंच कैलाश राय एवं अन्य के खिल...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर
राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के...