शिक्षकों का होगा सम्मान, शकुंतला फाउंडेशन का ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह’ 30 को

Posted On:- 2026-08-20




रायपुर (वीएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 30 अगस्त 2026, रविवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित होगा।

समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों को ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

‘शिक्षक समाज की रीढ़’
शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्षा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनके त्याग, समर्पण और मेहनत से समाज और आने वाली पीढ़ियों का निर्माण होता है। समारोह के माध्यम से ऐसे शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

शिक्षाविद् और समाजसेवी होंगे शामिल
कार्यक्रम में प्रदेश के अतिथि, शिक्षाविद् और समाजसेवी शामिल होंगे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा शिक्षकों के अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में पंजीयन एवं सहभागिता से संबंधित जानकारी के लिए स्मिता सिंह और विशाल मिश्रा से संपर्क किया जा सकता है।

शकुंतला फाउंडेशन ने प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षक संगठनों और शिक्षा प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



Related News
thumb

दुर्ग में ED का छापा, रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर खंगाले ...

दुर्ग-भिलाई में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार


thumb

IGKV में पेपर लीक? एग्जाम से दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ...

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। गुरुवार को ...


thumb

जनसंपर्क विभाग में फेरबदल, कई अधिकारियों का ट्रांसफर

जनसम्पर्क विभाग में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रांसफर सूची जारी हुई है। लिस्ट में संयुक्त संचालक, उप


thumb

जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल और उनके भतीजे के घर ED की दबिश

धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड


thumb

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1 उप निरीक्षक निलंबित, दो को नोटिस

आबकारी विभाग ने अनियमितताओं के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक