उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे नरहरपुर विकासखण्ड के सरोना निवासी दिव्यांग आवेदक संजय कुमार मरकाम ने यह सोचा नहीं था कि अर्जी देते ही उसकी मांग तत्काल पूरी होगी। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार को दिव्यांग मरकाम ने बैटरी चलित ट्रायसिकल के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए उप संचालक समाज कल्याण को मौके पर बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदाय करने के निर्देश दिए। फलस्वरूप कलेक्टर ने आवेदक को मौके पर ही निःशुल्क ट्रायसिकल प्रदाय की। इस त्वरित कार्यवाही पर आवेदक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि दिव्यांगों आवेदकों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता दिखाते हुए उनकी मांगों को फौरी तौर पर संज्ञान में लिया जाए।
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की...
महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्त...
बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता प्राण लहरे और स...
कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरं...
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकत...