उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।कलेक्टर कुंदन कुमार ने आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरदराज इलाकों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उचित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आवेदकों के बीच जाकर न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, बल्कि उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। इसके पश्चात प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए जिला स्तर के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में आज कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों का त्वरित एवं स्पष्ट निराकरण किया जाए। साथ ही आवेदकों को यह भी साफ तौर पर बताएं कि वे पात्र हैं अथवा अपात्र। उन्होंने सभी अधिकारियों को ग्राम स्तर पर लगातार दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण में गंभीरता दिखाने की बात कही। साथ ही कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता लाते हुए अंतिम छोर पर मौजूद लोगों तक शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।
प्रत्येक शुक्रवार को दूरस्थ ब्लॉकों के स्वास्थ्य केन्द्रों में बैठेंगे सीएमएचओ-डीपीएम
इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि कांकेर जिले का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है, किंतु विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण में फोकस रहेगा। कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल जैसे अंदरूनी क्षेत्रों का अब तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है, जहां खास तौर पर ध्यान देना होगा। इन गांवों में कैम्प लगाकर प्रत्येक ग्रामीण का आधार तथा जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाना बेहद जरूरी है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि माह के प्रत्येक शुक्रवार को दूरस्थ ब्लॉक मुख्यालयों में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत से अवगत होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक दौरा करेगें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि माह के प्रत्येक शुक्रवार को सीएमएचओ तथा डीपीएम कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, दुर्गूकोंदल तथा अंतागढ़ व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में रहकर पहले क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे तथा इसके बाद बैठक लेकर योजनावार समीक्षा करेंगे।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का समय सीमा में हो निराकरण
इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसमें प्राप्त शिकायतों को अधिकारी हल्के में न लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को इसमें प्राप्त आवेदनों को बारीकी से देखने व परीक्षण कर एल-1 तथा एल-2 स्तर पर निराकरण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि चूंकि इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर होती है, इसलिए निराकरण की गुणवत्ता पूरी सतर्कता के साथ सभी अधिकारी करें। इसके अलावा उन्होंने स्कूल शिक्षा, राजस्व, समाज कल्याण, नगरीय प्रशासन, खाद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय जितेन्द्र कुर्रे, ए.एस. पैकरा, सभी अनुभाग के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।
रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की...
महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्त...
बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता प्राण लहरे और स...
कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरं...
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकत...