रावघाट माइन्स प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने कलेक्टर से भेंट कर रखीं समस्याएं

Posted On:- 2026-08-25




प्रभावित ग्रामों का जल्द दौरा कर किया जाएगा निराकरण: कलेक्टर

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।कलेक्टर  कुंदन कुमार से रावघाट माइन्स श्रमिक विकास समिति के सदस्यों ने आज सौजन्य भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि वे जल्द ही माइन्स प्रभावित ग्रामों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे व जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचल में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता है।

अंतागढ़ विकासखण्ड के रावघाट परियोजना क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने आज शाम को कलेक्टर  कुमार से सौजन्य भेंट की। माइन्स श्रमिक विकास समिति के  बंशीलाल दुग्गा, प्यारेलाल उसेण्डी, बीरसिंह गावड़े, हेमराज देहारी तथा संतोष सुखदेवे ने बताया कि अंतागढ़ से नारायणपुर मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य वर्तमान में जारी है जिसके कारण उक्त मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है तथा ग्रामीणोें आवाजाही बंद है। इसी तरह सरण्डी में विद्युत सब-स्टेशन नहीं होने से क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं माइन्स कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों को योग्यतानुसार रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों ने कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण करने के लिए उक्त क्षेत्र का भ्रमण करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि उक्त क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायत भैंसगांव, बैहासाल्हेभाट, फूलपाड़, कोसरोंडा, तालाबेड़ा, कोलर, गवाड़ी तथा ग्राम पंचायत मंगतासाल्हेभाट के 37 गांव माइन्स प्रभावित हैं।



Related News
thumb

विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की...


thumb

महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी

महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह...


thumb

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्त...


thumb

बिलाईगढ़ में हुआ पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ

बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक कविता प्राण लहरे और स...


thumb

ग्रामीणो के साथ जमीन में बैठकर जिला पंचायत सीईओ ने सुनी मन की बात

कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में प्रत्येक योजना को पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शिता से लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी निरं...


thumb

सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन विशेष आधार होता है। समय पर नवीनीकरण नहीं होने से पंजीयन निरस्त होने की स्थिति बन सकत...