कलेक्टर कुंदन ने खेल कार्यालय और बस स्टैंड परिसर का किया फॉलोअप विजिट

Posted On:- 2026-08-25




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार की सुबह कांकेर शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर फॉलोअप विजिट किया। कलेक्टर कुमार द्वारा पिछले दो दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर दो दिनों के भीतर साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश सीएमओ कांकेर सहित संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे। दिए गए निर्देशों का फॉलोअप लेने उन्होंने नरहरदेव स्कूल के खेल परिसर में बनाए गए शौचालय तथा जिला खेल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। 

फॉलोअप विजिट के दौरान कलेक्टर ने पाया कि निर्देश के परिपालन में बालिका शौचालय का तत्काल रिनोवेशन कराया गया है। इसी तरह विगत दिवस निरीक्षण के दौरान खेल कार्यालय के बैडमिंटन कोर्ट की साफ-सफाई और स्पोर्ट्स भंडार कक्ष में रखी खेल सामग्रियों का वितरण कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए थे, जिसके पालन में सामग्रियों को हटाने की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई। उन्होंने जरूरतमंद खिलाड़ियों को खेल सामग्री अविलंब मुहैया कराने के निर्देश खेल अधिकारी को दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने नया बस स्टैंड परिसर का आकस्मिक मुआयना किया, इस दौरान उन्होंने पाया कि बस स्टैंड में दुकानों के आगे डस्टबीन रखवा दिए गए हैं तथा बारिश से बने गड्ढों में गिट्टी डालकर समतलीकरण का कार्य करा लिया गया है। उन्होंने एक हाईवा अतिरिक्त गिट्टी बोल्डर डलवाकर समतल करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन मेरिया को दिए। साथ ही दिए गए निर्देशों का त्वरित पालन करने के लिए सीएमओ की सराहना की और उनसे हाथ भी मिलाया।




Related News
thumb

साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी मांग व शिकायतों को लेकर पहुंचे 45 आवेदक

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संव...


thumb

ड्रोन तकनीक से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता : हेमलता मनहर ने की मुख...

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...