कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय भानुप्रतापपुर का निरीक्षण

Posted On:- 2026-08-25




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर कुंदन कुमार ने कांकेर जिले में पदस्थापना के बाद अनुविभाग मुख्यालय भानुप्रतापपुर का प्रथम प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का अवलोकन तथा निरीक्षण कर वहां पदस्थ स्टाफ से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों में जाकर निरीक्षण किया और स्टाफ से भेंट की। ज्ञात हो कि आज से लगभग 10 वर्ष पहले कलेक्टर कुमार, भानुप्रतापपुर एसडीएम के तौर पर इसी कार्यालय में पदस्थ रहे। उन्होंने यहां सेवारत स्टाफ से मुलाकात की और आत्मीयता के साथ गले लगाकर पुरानी यादें ताजा की। इसके उपरांत वे भानुप्रतापपुर के रेलवे स्टेशन का दौरा किया तथा आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित स्थानीय नागरिक और मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी मांग व शिकायतों को लेकर पहुंचे 45 आवेदक

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संव...


thumb

ड्रोन तकनीक से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता : हेमलता मनहर ने की मुख...

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...