त्यौहारों के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच, परीक्षण के लिए 24 नमूने

Posted On:- 2026-08-25




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सैंपल लिया गया तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है।

कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों नरहरपुर, चारामा, कांकेर, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ एवं दुर्गूकोंदल के मिठाई निर्माण स्थल, मिठाई दुकानों, कन्फेक्शनरी के थोक दुकानों, किराना दुकानों तथा होटलों में नियमित निरीक्षण व नमूना संकलन की कार्यवाही निरंतर जारी है। इस आशय की जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी सुस्मित देवांगन ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को खाद्य परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, अखाद्य रंग का प्रयोग नहीं करने, स्वच्छ पेयजल उपयोग करने, अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थों का 24 सैंपल भी लिया गया, जिनमें मिठाईयां, पनीर, दूध, दही, नमकीन एवं घी आदि शामिल हैं। जिन्हें परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग द्वारा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रकरण दर्ज भी किए गए।

खाद्य विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई कि बाजार में बिकने वाले खुले व अमानक खाद्य सामग्री का उपयोग करने से बचें, अधिक रंगयुक्त मिठाईयों के उपयोग से बचें एवं मार्केट से कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसका लेबल जांच लें, खाद्य पदार्थ के निर्माण की तिथि एवं उपयोग की तिथि अवश्य देखकर खरीदें।




Related News
thumb

साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी मांग व शिकायतों को लेकर पहुंचे 45 आवेदक

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संव...


thumb

ड्रोन तकनीक से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता : हेमलता मनहर ने की मुख...

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...