ऊर्जा के भविष्य पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में यश नागेश प्रथम

Posted On:- 2026-08-25




रायपुर(वीएनएस)।विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन मंगलवार को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावना एवं चुनौतियाँ” रखा गया था। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, विश्लेषणात्मक सोच तथा ऊर्जा क्षेत्र की भावी संभावनाओं और चुनौतियों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने निर्धारित छह मिनट में विषय पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसके बाद दो मिनट का प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों, वाक्-प्रवाह, लिखित एवं मौखिक परीक्षा तथा दृश्य सामग्री की नवीनता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता में यश नागेश, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ने प्रथम, विशाल एक्का, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ने द्वितीय तथा कु. मनीषा वट्टी, शासकीय हाई स्कूल पोटा केबिन चितालूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद जोन एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।



Related News
thumb

साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी मांग व शिकायतों को लेकर पहुंचे 45 आवेदक

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संव...


thumb

ड्रोन तकनीक से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता : हेमलता मनहर ने की मुख...

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ी की निवासी हेमलता मनहर आज आधुनिक कृषि तकनीक और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

कलेक्टर ने नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अनुविभाग अकलतरा के राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।


thumb

’’रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री साय ने जिले की बहनों को दी बड़ी सौगात’’

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंड...


thumb

राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह ...


thumb

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं...