राजनांदगांव (वीएनएस)। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित 60 प्रवर्गों में निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत वैधता अवधि समाप्त हो चुके पंजीयन तथा 2 वर्ष से अधिक अवधि से नवीनीकृत नहीं किए गए पंजीयन को निष्क्रिय किया गया था। मंडल द्वारा निर्धारित अवधि में नवीनीकरण से वंचित सभी निष्क्रिय पंजीयनों हेतु पोर्टल पर नवीनीकरण का विकल्प पुन: खोल दिया गया है। मंडल में अधिसूचित प्रवर्गों के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिक जनपद पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, श्रम विभाग द्वारा आयोजित मोबाईल कैम्प शिविर, मोबाईल रजिस्ट्रशन वैन एवं अन्य माध्यमों से निष्क्रिय पंजीयन का नवीनीकरण कराकर अपने श्रमिक पंजीयन को पुन: सक्रिय कर सकते है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत जिले को वर्ष 2026-27 हेतु 22000 पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु 9300 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कार्यालय सहायक श्रमायुक्त द्वारा निर्माणी श्रमिकों से अपने निष्क्रिय आवेदनों को सक्रिय करवाने नवीनीकरण हेतु शीघ्र ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज बाजारकुर्रीडीह में जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 50 सीटर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगत...
स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कुकरेल में संचालित लाइब्रेरी एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण क...
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, स...
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...