अनुशासनहीनता के मामले में प्रधान पाठक निलंबित

Posted On:- 2026-08-26




बेमेतरा  (वीएनएस)।  शासकीय प्राथमिक शाला साजा, विकासखंड साजा के प्रधान पाठक * त्रिभुवन दास वैष्णव* के विरुद्ध अनुशासनहीनता एवं कदाचरण के मामले में जिला शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वैष्णव बीते कई दिनों से बिना पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित थे। इसी दौरान उनके द्वारा शराब के नशे में उत्पात किए जाने तथा समझाइश देने पहुंचे पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी किए जाने की जानकारी सामने आई। उनके उक्त आचरण को विभागीय गरिमा एवं छवि के विपरीत मानते हुए गंभीरता से लिया गया।

विभाग द्वारा श्री वैष्णव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), (3) एवं नियम 23 के विपरीत पाए जाने पर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।

इसी के तहत संबंधित प्रधान पाठक को *तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत बनाए जा रहे आवासीय हॉस्टल का किया निर...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज बाजारकुर्रीडीह में जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 50 सीटर हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगत...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI...


thumb

कुकरेल की लाइब्रेरी को सुविधायुक्त बनाने और जर्जर स्कूल भवन के लिए ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कुकरेल में संचालित लाइब्रेरी एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण क...


thumb

हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, स...


thumb

टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया...

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्र...


thumb

मोबाईल कैम्प का आयोजन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन...