रायपुर(वीएनएस)।कांकेर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से सर्व आदिवासी समाज कांकेर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले के खनिज प्रभावित ग्रामों से जुड़े विषयों के साथ आदिवासी समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गायता-पुजारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में गायता-पुजारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उनकी इस परंपरागत भूमिका को देखते हुए समाज में उन्हें उचित मान-सम्मान एवं पहचान मिलना आवश्यक है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने भी स्थानीय परंपराओं के संरक्षण तथा गायता-पुजारियों के सम्मान के महत्व पर प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की।
इस दौरान सर्व आदिवासी समाज द्वारा संचालित दो गोंडी विद्यालयों के संबंध में भी चर्चा हुई, इनमें वल्लेकनार (सेमर गांव) एवं सोड़े स्थित विद्यालय शामिल हैं। दोनों विद्यालयों में लगभग 90 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों की वर्तमान व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सहयोग से संबंधित विषयों की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया उसेंडी ने बताया कि कलेक्टर के साथ हुई यह सौजन्य मुलाकात थी। इस दौरान समाज से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विषयों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेताम, उपाध्यक्ष श्री धनीराम ध्रुव, हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दीवान, श्री रामकुमार देहारी, श्री नेमूराम कश्यप, श्री रत्तूराम नेताम, श्री चंद्रहास नेताम, श्रीमती शकुंतला दीवान, सनमती आंचला, श्री संत सलाम, श्री श्यामू मरकाम एवं श्री संतलाल दुग्गा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में सात जगहों पर तला...
छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन जा...
दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्...
बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ...
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की ...