राहुल गांधी के खिलाफ FIR रद्द करने जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का हल्ला बोल

Posted On:- 2026-09-02




घड़ी चौक सुपेला में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

भिलाई (वीएनएस)। हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज किए गए एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने सोमवार, 31 अगस्त को हल्ला बोला। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में शाम 5 बजे घड़ी चौक, सुपेला में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए और भाजपा के विरोध जमकर नारेबाजी की। श्री चंद्राकर ने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज किए गए एफआईआर को रद्द करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सुपेला थाना प्रभारी को सौंपा।

हाथों में एफआईआर रद्द किए जाने की तख्तियां लिए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर रद्द किया जाए, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो, दलितों का अपमान बंद करो आदि जमकर नारे लगाए गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना भाजपा की सोची समझी चाल है। हल्द्वानी में शुद्धिकरण अनुष्ठान के नाम पर भाजपा ने जो कृत किया है उसे न केवल दलित समुदाय बल्कि पूरा देश आहत है। भाजपा के इस कृत्य के विरुद्ध जब राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखा तो भाजपा ने उनके विरुद्ध ही एफआईआर कर दी, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर रद्द नहीं होती है तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी ।उन्होंने इस मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने भी अपनी बात रखी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर रद्द किए जाने तथा दोषियों की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सुपेला थाना के प्रभारी एस एन सिंह को सौंपा। हल्ला बोल कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंग, सीजू एंथोनी, केशव चौबे, नंद कुमार कश्यप, निरंजन बिसाई, नरसिंह नाथ, अली हुसैन सिद्दीकी, केशव चौबे, लालचंद वर्मा, अज्जू अहमद चौहान, शिखा राय, कीर्ति सिंह, रविंद्र सिंह, जितेश बंजारे, मोहम्मद रफीक, दीपक भाटिया, अब्दुल कादिर सिद्दीकी, राजेंद्र रजक, जी राजू, भूपेंद्र यादव, चंद्रशेखर गवई, वीणा देशलहरे, दर्शन सिंह, पिंकी वर्मा, अनसूया मरकाम, जागेश्वरी साहू, उमाशंकर साहू, नरेंद्र पीपरोला, प्रभाकर जनबंधु, विजय प्रसाद, अजय यादव, मेरिक सिंह, सुरेंद्र वर्मा, राजेश चौधरी, विक्की शर्मा, गिरी राव, राजेश प्रसाद सोनवानी, निजामुद्दीन, गोविंद कौशल, महेश जायसवाल, तब्बू बारले, शैलेंद्र साहू, फैयाज खान, शोएब मोहम्मद खान, अरविंद राय, रवि पाटन, आनंद डोगरे, अमरजीत, अमित सिंह, अरविंद, विमान दास गोरा, दिनेश गुप्ता, कन्हैया चूरहे, शमसुद्दीन, अनिल सिंह, राजेश यादव, योगेश राव, मनीष शुक्ला, एस वेंकट, दुर्गा प्रसाद साहू, गोविंद देशलहरे, इतवारी देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related News
thumb

मिनी माता सम्मान के लिए 25 सितंबर तक प्रविष्टियां

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली म...


thumb

माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान, वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष...


thumb

पंचायत सचिव मालती लोनिया सेवा से बर्खास्त

जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के परिपालन में तत्कालीन पंचायत सचिव जनपद पंचायत तखतपुर कु. मालती लोनिया को सेवा...


thumb

डॉक्टरों की अनुपस्थिति की खबर पर कलेक्टर गंभीर, सीएमएचओ से तत्काल म...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीखुर्द में डॉक्टरों की अनुपस्थिति संबंधी सूचना को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्स...


thumb

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान : टीबी मरीजों को पोषण आहार का व...

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर में उपचाररत टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण कि...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे म...