जिला विधिक सेवा प्राधिकरण : न्याय की पहुँच सुगम बनाने के लिए पैरालीगल वॉलिंटियर्स की सक्रियता पर जोर

Posted On:- 2026-09-02




कोण्डागांव (वीएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी ने पैरालीगल वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने पैरालीगल वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर, वंचित, आर्थिक रूप से असमर्थ एवं जरूरतमंद लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दें तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि पैरालीगल वॉलिंटियर्स न्याय व्यवस्था और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए वे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक जागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने विधिक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में प्राप्त होने वाली विधिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें तथा आवश्यकतानुसार उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय से वंचित न रहे।

 प्रशिक्षण के दौरान पैरालीगल वॉलिंटियर्स को उनके दायित्वों, विधिक जागरूकता गतिविधियों एवं आमजन तक निःशुल्क विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर्स ने प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक विधिक सहायता पहुंचाने तथा विधिक जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।



Related News
thumb

धमतरी नगर निगम : ₹15 करोड़ से अधिक की योजना स्वीकृत, शहर के बुनियाद...

धमतरी शहर को सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्...


thumb

बांधों में बढ़ता जलस्तर, गंगरेल से 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं बांधों में पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।


thumb

हर पात्र परिवार तक सौर ऊर्जा, हर श्रमिक तक शासन की योजनाओं का लाभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा ...


thumb

सोशल मीडिया में वायरल विडियो के संबंध में जांच टीम गठित

सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ० धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकर...


thumb

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन्म और मृत्यु प्...

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संशोधित नियम वर्ष 2023 अंतर्गत जन्म/मृत्यु पंजीकरण प्रणाली की कलेक...


thumb

जिले में 01 जून से अब तक 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.8 प्रतिशत

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 02 सितम्बर 2026 तक कुल 7566.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि...